{"_id":"64cf2de09e4be277d808ad33","slug":"bunty-babli-caught-in-bareilly-loot-in-clinic-hotel-news-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी
Sun, 06 Aug 2023 04:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Aug 2023 04:07 PM IST
सार
बरेली में बंटी और बबली पकड़े गए हैं। दोनों लूटपाट करते थे। दोनों होटलों में कई दिन रुकने के बाद बिना भुगतान किए निकल जाते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवती ने खुद को नकटिया स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी परिसर निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी रमन भिंडर बताया।
विज्ञापन
बंटी और बबली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होटलों में ऐश कर बिना भुगतान खिसकने वाले बंटी-बबली इस बार बुरे फंसे हैं। एक क्लीनिक में लूट करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। किला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हाल ही में एक युवक और एक युवती को होटल एसोसिएशन ने बारादरी थाना पुलिस से पकड़वाया था।
दोनों होटलों में कई दिन रुकने के बाद बिना भुगतान किए निकल जाते थे। उस समय चेतावनी देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी शनिवार को मलूकपुर स्थित सब्जी मंडी पहुंचे और डॉ. शिव कुमार गुप्ता की क्लीनिक के पास उतरे। वहां जिस रिक्शे से गए उसका किराया दो सौ रुपये नहीं दिए।
ये भी पढ़ें- जब बिदक गई 'धन्नो': चालक को छोड़ तांगा लेकर हुई फरार, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
विज्ञापन
रिक्शे वाला अपने रुपये मांगने लगा तो दोनों झगड़ा करने लगे। शोर-शराबा होने पर डॉ. शिव कुमार बाहर निकले और विवाद की वजह पूछने लगे तो दोनों उनके क्लीनिक में घुस गए। अचानक तोडफोड़ करने लगे और काउंटर से पांच हजार रुपये लूट लिए।
डॉ. शिवकुमार के मुताबिक, युवक ने खुद को डीएसपी का बेटा और युवती को पीएसी अफसर की बेटी बताकर धमकाया। इतने में आसपास के लोग जुट गए और दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Trending Videos
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवती ने खुद को नकटिया स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी परिसर निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी रमन भिंडर बताया। उसके पास इसी नाम पते का आधार मिला।
तस्दीक कराई गई तो पीएसी परिसर में सुरेंद्र सिंह नाम का कोई अधिकारी नहीं मिला। उसके नाम पता की पुष्टि नहीं हुई। इसी तरह युवक ने खुद को चंडीगढ़ पुलिस लाइन के पास रहने वाले डीएसपी रमन कुमार का बेटा अमूल्य कुमार बताया। इसकी पुष्टि कराई जा रही है।
सहगल होटल से झगड़ा कर निकले थे
इंस्पेक्टर के मुताबिक, क्लीनिक से रुपये लूटने से पहले दोनों सहगल होटल में दो दिन रुकने के बाद बिना भुगतान किए भागे थे। दोनों आरोपी शहर के होटलों में रहकर खाते-पीते हैं। बिल देते वक्त झगड़ा करते हैं। रमन भिंडर होटल वालों को केस में फंसाने की धमकी देकर डराती है। फिर दोनों फरार हो जाते हैं।