{"_id":"66bd3a30ee9a390e1304ab74","slug":"bunch-cable-burnt-in-ejaznagar-supply-halted-due-to-transformer-blowing-in-biharipur-bareilly-news-c-4-lko1018-459755-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एजाजनगर में बंच केबल जला, बिहारीपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एजाजनगर में बंच केबल जला, बिहारीपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहरवासियों को बुधवार को भी छह घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। एजाजनगर में बंच केबल जलने और बिहारीपुर चौकी के पास ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पांच घंटे तक कटौती की गई। महानगर उपकेंद्र में मरम्मत कार्यों के बीच छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही। किला और शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के चलते आपूर्ति ठप रही।
महानगर उपकेंद्र में मरम्मत के लिए बुधवार सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। चार बजे के बाद आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन कई इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। हरुनगला उपकेंद्र के डोहरा फीडर पर बुधवार को ट्रिपिंग की समस्या रही। किला उपकेंद्र के जिन इलाकों में आपूर्ति सुधारने के लिए मंगलवार को मरम्मत कार्यों के लिए पांच घंटे का शटडाउन लिया गया था उन इलाकों बुधवार को भी उपभोक्ताओं ने कटौती का सामना किया।
यहां बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर फुंक गया। कुंवरपुर और मलूकपुर में दिन भर ट्रिपिंग होती रही। साहूकारा, बाकरगंज, एक मीनार मस्जिद, जखीरा, सिटी सब्जी मंडी इलाकों के लोगों को भी पांच से छह घंटे तक कटौती और इसके बाद ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शाहदाना और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के इलाकों में लोकल फॉल्ट की समस्या रही। कुतुबखाना, मढ़ीनाथ और सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में भी कटौती के साथ ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सिविल लाइंस सर्किट हाउस फीडर ब्रेक डाउन होने के कारण आसपास के इलाके में दो घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संवाद