फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two bulls clashed on the road and killed peanut vendor in bareilly

Bareilly News: सड़क पर भिड़े सांड़... मूंगफली विक्रेता को सींग से उठाकर नाले में पटका, मौत

Tue, 28 Jan 2025 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
two bulls clashed on the road and killed peanut vendor in bareilly
कीरत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली के हरूनगला तिराहे पर दो सांड़ों की लड़ाई में एक मूंगफली विक्रेता की जान चली गई। सूचना पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमॉर्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हरूनगला निवासी कीरत (30) तिराहे पर मूंगफली का ठेला लगाते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे कीरत वहां ठेला लगाए हुए थे। अचानक दो सांड़ लड़ते हुए उनके सामने आ गए। उन्हीं में से एक सांड़ कीरत के ठेले की ओर आ गया। 
विज्ञापन


उसने सींग से उठाकर कीरत को नाले में पटक दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर सांड़ों को मौके से भगाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से कीरत को नाले से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद गरीब है कीरत का परिवार
कीरत की मौत की सूचना पर परिजन और बस्ती के सैकड़ों लोग आ गए। सड़क पर भीड़ जुटने की सूचना मिली तो बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात कर उन्हें मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद शव सील कराया। कीरत का परिवार बेहद गरीब है। परिवार में पत्नी उर्मिला, पांच साल का बेटा मन्नू और तीन साल की बेटी श्रद्धा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed