{"_id":"620de6abf4d54147f00a1168","slug":"bullion-trader-murdered-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में सर्राफा व्यापारी की हत्या, परिजनों ने जताई लूट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में सर्राफा व्यापारी की हत्या, परिजनों ने जताई लूट की आशंका
Thu, 17 Feb 2022 11:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
हेड़ी के मोहल्ला रामलीला में रहने वाले 50 वर्षीय सराफा कारोबारी विनय महाजन के घर में लूट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार देर रात हुई है। वह अविवाहित थे और घर में अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बुधवार की देर रात बरेली में सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। सर्राफा व्यापारी लूटपाट का विरोध कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला में रहने वाले 50 वर्षीय सराफा कारोबारी विनय महाजन के घर में लूट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार देर रात हुई है। वह अविवाहित थे और घर में अकेले ही रहते थे।
पड़ोस में ही रहने वाले विनय के भाई मनोज ने देर रात उनके दरवाजे पर आहट सुनी तो आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर अंदर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था और सारा सामान अस्तव्यस्त था।
विज्ञापन
इस आधार पर परिवार वाले लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया इस मामले में एक व्यक्ति शक के दायरे में है। उसकी तलाश की जा रही है।