{"_id":"67b8ceb8b986e1af1e0cb7d9","slug":"bullies-stopped-the-wedding-procession-of-a-scheduled-caste-girl-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104049-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबंगों ने रोकी अनुसूचित जाति की लड़की की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबंगों ने रोकी अनुसूचित जाति की लड़की की बरात
विज्ञापन
गुलड़िया। क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में बृहस्पतिवार रात अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के घर बेटी की बरात आई। इस दौरान बिरादरी से संबंधित गाने बजाने पर गांव के दबंगों ने बरात रोक दी। लोगों के समझाने पर बरात किसी तरह जनवासे तक पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
बृहस्पतिवार की शाम गांव में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के घर शादी थी। उस दौरान बिरादरी से संबंधित गाना बजाने पर दबंगों ने बरात रोक दी। लोगों के समझाने पर बरात तो किसी तरह जनवासे तक पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में संपन्न हो गईं। इसके बाद लड़की का भाई मोहल्ले के कुछ लोगों को लेकर सिरौली थाने की चौकी बड़गांव पहुंचा। दूसरी बिरादरी के दबंगों पर अपमानित करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने पर दोनों पक्ष के लोग लौट गए। संवाद
-- --
बरात को किसी ने नहीं रोका, गांव में मुस्तैद रही पुलिस
सिरौली के थाना प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि अलीगंज के एक भीम आर्मी के पदाधिकारी ने मामले में अधिकारियों को ट्वीट कर जानकारी दी थी। चूंकि पहले भी ऐसा एक मामला आया था। इसलिए सावधानी के लिए हमने गांव में पहले ही पुलिस भेज दी थी। बरात को किसी ने नहीं रोका है। शांतिपूर्ण निकल गई है। गांव में कोई तनाव नहीं है।