फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bullies stopped a youth from the scheduled caste from drinking water in Bareilly

UP: दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक को नल पर पानी पीने से रोका, विरोध पर मां को पीटा, कपड़े फाड़े

Sat, 22 Jun 2024 06:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 06:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में शर्मनाक मामला सामने आया है। कैंट इलाके में दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक को नल पर पानी पीने से रोक दिया। जब युवक की मां ने विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट की गई। उनके कपड़े फाड़ दिए।  

विज्ञापन
bullies stopped a youth from the scheduled caste from drinking water in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव चौबारी में अनुसूचित जाति के युवक को दबंगों ने अपने नल पर पानी पीने से रोक दिया। बेटे के बचाव में मां पहुंचीं तो दोनों को जातिसूचक गालियां दी गईं। महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। कैंट थाने में दो लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका बेटा गांव के ठाकुर राजेश के खेत में पानी पीने गया था। वहां नल पर पानी पीने के दौरान शिशुपाल आया और उसने पानी पीने से रोक दिया। शिशुपाल ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि तूने पानी को अछूत कर दिया है। बेटे ने घर जाकर मां को इस बारे में बताया तो उसने शिशुपाल से घटनाक्रम को लेकर शिकायत की। इस पर शिशुपाल ने उन्हें पीट दिया।

विज्ञापन

निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी 
महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर शिशुपाल ने धमकाया कि शिकायत करके क्या कर लिया? शिशुपाल ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और जातिसूचक शब्द कहते हुए पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed