{"_id":"66e62a15e556d79c6208f1a4","slug":"bullies-injured-four-including-a-woman-in-rivalry-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100325-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रंजिश में दबंगों ने महिला सहित चार को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रंजिश में दबंगों ने महिला सहित चार को किया घायल
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के गनेश खेड़ा में पशु बांधने की रंजिश के चलते गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर महिला सहित चार लोगों को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर थाना भुता में दबंगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के गांव गनेश खेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने से नहर गुजर रही है। यहां दो शीशम के पेड़ खड़े हैं। एक पेड़ से उनकी गाय बांधी जाती थी, जबकि अन्य पेड़ से धनपाल की गाय बांधी जाती थी। इसी बात को लेकर विपक्षी धनपाल ने गाली-गलौज की। इसके विरोध पर धनपाल, कल्लू, कन्हैयालाल, भजनलाल आदि लाठी व अन्य धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। उन पर और उनके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। पत्नी अनीता के सोने के कुंडल, चेन आदि छीन ले गए। चीख-पुकार होने पर जब ग्रामीण एकत्रित हो गए तो आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद