फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullies in car fired at woman, life saved, report

Bareilly News: कार सवार दबंगों ने महिला पर की फायरिंग, बची जान, रिपोर्ट

Thu, 21 Nov 2024 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Bullies in car fired at woman, life saved, report
नवाबगंज। कार सवार दबंगों ने दलित महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर फायिंरग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। शोर मचाने पर दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ईध जागीर गांव के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी दलित समाजसेवी केसरवती बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक बरातघर में संचालिका हैं। उनका आरोप है कि वह दो नवंबर को बरातघर में काम कर रही थीं। इसी बीच उनके फोन पर अनूप सरदार निवासी हाफिजगंज ने फोन कर कहा कि वह उनसे मिलना चाहता है। उन्होंने मिलने से मना कर दिया, जिससे नाराज अनूप ने महिला को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। कुछ देर बाद ही अनूप कार से अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके बरातघर के सामने पहुंचकर गाली देने लगा। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed