फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bullies entered the house and shot the man in Bareilly

Bareilly News: दबंगों ने घर में घुसकर की गालीगलौज, विरोध पर युवक के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 14 Sep 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 01:15 PM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। जोगी नवादा में दबंगों ने शुक्रवार देर रात घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन
bullies entered the house and shot the man in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दबंगों ने एक घर में घुसकर गालीगलौज की। विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक के सीने में गोली मार दी और भाग गए। परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात जोगी नवादा निवासी महफूज अपने घर में थे। महफूज के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले का निवासी आदिल व उसका भाई घर में घुस आए। वह दोनों गालीगलौज करने लगे। महफूज नई घर से निकलकर गालीगलौज का विरोध किया। इस दौरान दोनों भाई फायरिंग करने लगे। 

विज्ञापन

मिशन अस्पताल में कराया गया भर्ती 
एक गोली महफूज के सीने में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल महफूज को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महफूज की हालत देखते हुए भर्ती करने से इन्कार कर दिया। तब परिजनों ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। 

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महफूज की हालत गंभीर है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर इंस्पेक्टर बारादरी भी मिशन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed