फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullies beat woman in the sugarcane field and tore her clothes in bareilly

Bareilly News: दबंगों ने गन्ने के खेत में महिला को पीटा, कपड़े फाड़े, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 02 Apr 2023 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Bullies beat woman in the sugarcane field and tore her clothes in bareilly
जबरन गन्ना काट रहे थे आरोपी, रोकने पर महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में गन्ने की फसल काटने से रोकने पर दबंगों ने महिला को पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि उसके साथ दो लोगों ने  दुष्कर्म भी किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह उसके खेत में लगी गन्ने का फसल को कटवाने गांव के छह दबंग आ धमके। उसने रोका तो उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिये। दो आरोपियों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

जमीन को लेकर चल रहा है मुकदमा 

इस बीच महिला का पति व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद आरोपियों ने उसे फिर पीटा। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद आरोपीन कब्जा करना चाहते हैं। 

पीड़िता के पति ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed