{"_id":"664a83aaf0e8226923042524","slug":"bullet-fired-at-satellite-tore-off-ones-finger-and-hit-anothers-stomach-bareilly-news-c-4-bly1015-404698-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेटेलाइट पर चली गोली, एक की अंगुली चीरकर दूसरे के पेट में धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेटेलाइट पर चली गोली, एक की अंगुली चीरकर दूसरे के पेट में धंसी
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में सेटेलाइट होटल के पास साथ बैठकर जाम छलकाना दोस्तों को महंगा पड़ा। नशे में एक दोस्त ने तमंचा चेक किया तो ट्रिगर दब गया। गोली उसकी अंगुली चीरकर दूसरे दोस्त के पेट में जा धंसी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए गए। पुलिस तमंचे की तलाश कर रही है।
रविवार रात नौ बजे आजादनगर निवासी राजदीप उर्फ मास्टर, खुर्रम गौटिया निवासी मोर सिंह यादव उर्फ टिंकू व अन्य दोस्तों के साथ सेटेलाइट होटल के पास पार्किंग में बैठकर जाम छलका रहे थे। इसी दौरान एक ने अपनी कमर से तमंचा निकाला। फिर सभी दोस्त सड़क किनारे ही तमंचा चेक करने लगे। बताया जा रहा है कि टिंकू से ट्रिगर दब गया। गोली टिंकू की अंगुली को चीरती हुई राजदीप के पेट में जा घुसी। इससे राजदीप चीखते हुए वहीं गिर पड़ा। टिंकू का भी नशा काफूर हो गया।
सभी मौके से भाग निकले। वहां भीड़ जुट गई। चर्चा है इस बीच दोस्तों ने तमंचा कहीं छिपा दिया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की मगर तमंचा बरामद नहीं हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि नशे में घटना हुई है। तमंचा किसका है, इसकी जानकारी की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।