फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullet fired after stone pelting in road dispute, woman injured

Bareilly News: रास्ते के विवाद में पथराव के बाद चली गोली, महिला घायल

Sun, 04 Aug 2024 05:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired after stone pelting in road dispute, woman injured
देवरनिया। मौके पर जांच करती पुलिस
देवरनियां। थाना देवरनियां के गांव भदरक में दो पक्षों में चल रहे रास्ते के विवाद के चलते शनिवार शाम विवाद बढ़ गया। एक पक्ष की तरफ से किए गए पथराव के बाद फायरिंग कर दी गई। गोली मंदिर पर पूजा करने आई गांव की एक महिला को लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

गांव भदरक निवासी कृष्ण दत्त शर्मा और गिरीश चंद्र शर्मा से मंदिर के बराबर में बने रास्ते को लेकर परिवार के राज कुमार से 20 साल से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम राजकुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, सौरव शर्मा, गौरव शर्मा ने दूसरे पक्ष के ऊपर पथराव कर दिया। इसके बाद अवैध हथियार और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। फायरिंग में मंदिर पर पूजा करने आई गांव निवासी केबलराम की पत्नी 45 वर्षीय सावित्री देवी की गोली लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पेट, सिर और सीने में गोली लगी है। देवरनियां की बाजार करने आए गिरीश चंद्र को सूचना परिवार वालों ने फोन करके दी, तो उन्होंने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना बरेली पुलिस अफसरों तक पहुंची, तो एसएसपी ने देवरनियां इंस्पेक्टर से जानकारी ली। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने घेराबंदी कर राजकुमार शर्मा, सौरव शर्मा, गौरव शर्मा को दो नाली लाइसेंसी बंदूक, दो कारतूस और खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया है।
--
गांव में शांति है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- देवेन्द्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर
---
पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
दोनों पक्षों में रास्ते का विवाद 20 साल से चल रहा है, जब विवाद हद से ज्यादा बढ़ा तो एक सप्ताह पूर्व कृष्ण दत्त शर्मा और गिरीश शर्मा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने लापरवाही बरती और कोई कार्रवाई नहीं की थी। शनिवार को बड़ा विवाद हो गया।

समाज के लोगों में नाराजगी
इधर, गांव के कुर्मी समाज में काफी आक्रोश है, क्योंकि जिस महिला को गोली लगी। वह कुर्मी समाज से है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के अंदर पूजा कर रही महिला सावित्री देवी के गोली क्यों मारी थी? उसका क्या कसूर था? वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि महिला मामले में गवाही दे सकती थी। इसलिए उस पर गोली चलाया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed