फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers will run on one barnyard and two markets of smack smugglers

स्मैक तस्करों के एक बरातघर और दो मार्केट पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run on one barnyard and two markets of smack smugglers
प्रतीकात्मक।

अवैध निर्माण के चलते नगर पालिका ने किया चिह्नित, नोटिस चस्पा करके होगी कार्रवाई

विज्ञापन
फरीदपुर। स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे की बैटरी फैक्टरी पर बुलडोजर चलाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तस्करों के तीन अन्य अवैध निर्माण चिह्नित किए हैं। इनमें से एक बरातघर और दो मार्केट हैं, जिन पर जल्दी ही बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
पुलिस-प्रशासन स्मैक तस्करों की संपत्ति को लगातार नेस्तनाबूद करने में लगा है। फतेहगंज पश्चिमी, नकटिया और फरीदपुर में इनकी आधा दर्जन से ज्यादा संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है। इनमें बैटरी फैक्टरी, बरातघर, मार्केट और घर शामिल हैं। अब नगर पालिका प्रशासन ने फरीदपुर कस्बे में ही बनाए गए स्मैक तस्करों के तीन अन्य भवन चिह्नित किए हैं, जो अवैध तरीके से बनाए गए हैं। इनमें एक बरातघर बेहरा के स्मैक तस्कर का है, जो पूर्व में जेल जा चुका है और जमानत पर छूटने के बाद फरार चल रहा है। इसके अलावा कस्बे में बनी दो मार्केट भी चिह्नित की गई हैं, जिनमें एक पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान और दूसरी कस्बे के ही एक तस्कर की है। नगर पालिका ने इनकी जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। संभावना है कि सोमवार को वहां नोटिस चस्पा करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी जाए।
विज्ञापन

नोटिस चस्पा होते ही घरों में फिर पड़े ताले

फरीदपुर। बेहरा और पढ़ेरा गांव में स्मैक तस्करों और उनके परिजन के घर नोटिस चस्पा होने के बाद खलबली मची हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बेहरा, पढ़ेरा और फरीदपुर में करीब दो दर्जन तस्करों के यहां संपत्ति जब्त करने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसके बाद से ही इन गांवों में तस्करों के परिजन घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने पढ़ेरा के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे को 20 किलो स्मैक के साथ जेल भेजा था। उसके बाद शहीद के कई अन्य साथी भी जेल भेजे गए। वहीं, बेहरा गांव के इनामी स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से गांव में रहने वाले इन तस्करों के परिजन भागे हुए थे। मगर नवरात्रि में पुलिस की कार्रवाई ढीली पड़ी तो वे घर लौट आए थे। अब नोटिस चस्पा होते ही गिरफ्तारी के डर से वे फिर भाग निकले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed