फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers will be used on the portion of 80 shops built by encroaching

Bareilly News: अतिक्रमण कर बनाई 80 दुकानों के हिस्से पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 21 Mar 2026 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will be used on the portion of 80 shops built by encroaching
नगर निगम की ओर से दुकानदारों को दिए गए नोटिस, जल्द पहुंचेगी टीम
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की ओर से कोहाड़ापीर की 80 दुकानों को नोटिस दिए गए हैं। यह ऐसी दुकानें हैं, जिनका कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में आता है। निगम ने तीन माह पहले ही इनको चिह्नित कर लिया था। अब जल्द ही इन दुकानों के कुछ हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में कोहाड़ापीर से कुदेसिया फाटक तक अतिक्रमण कर दुकानें बनाई गई हैं। इससे यातायात बाधित होता है। इस समस्या को देखते हुए इन दुकानों के स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। इस मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है। पूरे प्रकरण की निगरानी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कई बार महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात की, लेकिन कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। नोटिस दिए 20 दिन से अधिक हो गए हैं। नोटिस में कहा गया कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा जल्द ही अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से दुकानों को तोड़ा जाएगा। शाहबाद, डेलापीर तालाब, नावल्टी आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कराने का मामला सामने आया था। इस पर व्यापारी कोर्ट चले गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोहड़ापीर में करीब 80 दुकानों को अतिक्रमण करके बनाया गया है। उनको गिराने के लिए नोटिस दिए गए हैं। डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जल्द ही उनके अतिक्रमण वाले हिस्सों को गिरा दिया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed