{"_id":"657a623580304e6678042c06","slug":"bulldozers-run-on-illegal-colonies-in-bareilly-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 38 बीघा में बसाई जा रहीं अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 38 बीघा में बसाई जा रहीं अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली
Thu, 14 Dec 2023 09:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:18 AM IST
सार
Bareilly News: बरेली में लगातार दूसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला है। भोजीपुरा के बाद इज्जतनगर इलाके में बिना मानचित्र पास कराए बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के आसपास लगे गांवों में छह कॉलोनाइजर 38 बीघा में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। बीडीए की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर कॉलोनाइजर से मानचित्र मांगा। मानचित्र पास न होने पर सभी कॉलोनियों में हुए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। लगातार दूसरे दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में खलबली है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता, रमन अग्रवाल बुधवार को प्रवर्तन दल टीम के साथ धौरेला माफी पहुंचे। यहां तौफीक, केसी गंगवार और संतोष आठ बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इसमें विद्युत पोल, सड़क व बाउंड्रीवाल और नाली निर्माण तक के काम हो गए थे। इसी तरह खजुरिया गांव में शैलेंद्र शर्मा व नरेंद्र पाल पटेल चार बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे।
विज्ञापन
UP News: बरेली से लापता शिक्षिका नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, उज्जैन में महाकाल का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
इसी गांव में दो बीघा जमीन पर ईश्वरी प्रसाद कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। पांच बीघा जमीन पर अशोक यादव और आशीष कॉलोनी बसाने के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण के अलावा साइट कार्यालय, नाली और सड़क बिछवा रहे थे। यहां बीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। गांव अब्दुल्लापुर माफी में 10 बीघा जमीन पर डॉ. रोहित और छोटेलाल ने दस बीघा जमीन पर कॉलोनी बसा रहे थे। बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
एक दिन पहले भोजीपुरा में हुई थी कार्रवाई
इससे पूर्व भोजीपुरा इलाके में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। यहां कराए जा रहे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। किसी भी कॉलोनाइजर ने मानचित्र पास नहीं कराया था। बीडीए ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट खरीदने से पहले कागजों की जांच जरूर कर लें।
इससे पूर्व भोजीपुरा इलाके में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। यहां कराए जा रहे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। किसी भी कॉलोनाइजर ने मानचित्र पास नहीं कराया था। बीडीए ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट खरीदने से पहले कागजों की जांच जरूर कर लें।