फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers run on five illegal colonies on Badaun Road in Bareilly

Bareilly News: बदायूं रोड पर पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बीडीए ने निर्माण कराया ध्वस्त

Sun, 02 Apr 2023 07:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 07:29 AM IST
सार

बीडीए की टीम ने शनिवार को बदायूं रोड पर पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यहां कॉलोनाइजर बिना मानचित्र पास कराए निर्माण करा रहे थे।

विज्ञापन
Bulldozers run on five illegal colonies on Badaun Road in Bareilly
बुलडोजर से ढहाया गया निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध कॉलोनियों पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की कार्रवाई जा रही है। इसी कड़ी में बीडीए की टीम ने शनिवार को बदायूं रोड पर पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यहां कॉलोनाइजर बिना मानचित्र पास कराए निर्माण करा रहे थे। बुलडोजर से निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। 

विज्ञापन


बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रमोद साहू कांधरपुर, बारीनगला रोड पर करीब 15 बीघा जमीन पर क्लासिक सिटी के नाम पर चाहरदीवारी कर नाली, सड़क का निर्माण कर ऑफिस बना रहे थे। उसे तोड़ दिया गया है। बदायूं रोड पर गांव रौधी के पास निरमपाल दस बीघा जमीन पर बिना मानचित्र के कॉलोनी बसा रहे थे। 

विज्ञापन

बदायूं रोड पर ही महेश चंद्र गुप्ता 12 बीघा जमीन पर कॉलोनी बसाने के लिए सड़क, नाली और कार्यालय तैयार कर रहे थे। उसे गिरा दिया गया है। इन्हीं के द्वारा करेली गांव के पास 15 बीघा जमीन पर कॉलोनी बसाने के लिए बिजली के खंभे लगा दिए गए थे। उन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

बदायूं रोड पर राजेश सक्सेना करीब 20 बीघा जमीन पर सीसी रोड बनाकर कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस दौरान बीडीए की टीम में सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, रमन अग्रवाल, एसके सिंह व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed