{"_id":"66b1fcc17694edfeb304951d","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colony-in-pilibhit-up-news-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इस शहर में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त; कॉलोनाइजरों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इस शहर में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त; कॉलोनाइजरों में खलबली
Tue, 06 Aug 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:40 PM IST
सार
पीलीभीत में मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। शहर में अवैध तरीके से बनाई जा रही कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इससे कॉलोनाइजरों में खलबली है।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने भारी पुलिस बल के साथ शहर की एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाकर वहां हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मची रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से प्रशासन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा हुआ था। मंगलवार को डीएम से निर्देश मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर तहसील प्रशासन और भारी पुलिस के साथ देशनगर माठिया के पास पहुंच गए। यहां पर एक बरातघर के पीछे अवैध कॉलोनी को बनाया जा रहा था। अफसरों ने बुलडोजर से पक्के निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
युवक ने दी जान: जहर खाकर बनाया वीडियो... खूब रोया, बोला- मेरी वजह से पापा को सुनना पड़ा
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी मौजूदगी में ही वहां लगे बिजली के खंभे, बाउंड्री बॉल और नाली को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से शहर के कॉलोनाइजरों में खलबली मची रही। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि अवैध कॉलोनी को लेकर कॉलोनाइजर को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था। विनियमित क्षेत्र से इसका नक्शा भी पास नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन