फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on hotel office of Bareilly riot accused Rajeev Rana

बरेली में बड़ी कार्रवाई: बवाल के आरोपी राजीव राना के होटल-ऑफिस पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली

Thu, 27 Jun 2024 11:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Jun 2024 11:38 AM IST
सार

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया। पीएसी के अलावा इज्जतनगर, बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर थाने की फोर्स तैनात की गई।

विज्ञापन
Bulldozer runs on hotel office of Bareilly riot accused Rajeev Rana
राना के होटल पर ऑफिस पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट को लेकर हुए बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बीडीए की टीम ने गुरुवार की सुबह बवाल के आरोपी राजीव राना के होटल और ऑफिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुलडोजर से सबसे पहले उसके ऑफिस का गेट तोड़ा गया। इसके बाद टीम ने अंदर जाकर छानबीन की। 

विज्ञापन


कार्रवाई से पहले राना के होटल और ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। इसके बाद होटल सिटी स्टार पर बीडीए का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान बीडीए वीसी भी मौके पर पहुंचे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया। पीएसी के अलावा इज्जतनगर, बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर थाने की फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह थी घटना 
22 जून की सुबह पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना और आदित्य उपाध्याय के गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग की घटना से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। शासन ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस ने आदित्य उपाध्याय के चौकीदार रोहित की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, उनके नजदीकी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा समेत 12 को नामजद किया गया, जबकि 150 हमलावर अज्ञात हैं। वहीं दरोगा राजीव प्रकाश की ओर से दर्ज एफआईआर में आठ नामजद हैं। इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को जेल भेजा चुका है। 

वारदात के बाद से फरार है राना 
मुख्य आरोपी राजीव राना और केपी यादव फरार हैं। आरोपी राजीव राना की सरेंडर अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 जून की तारीख तय की है। वहीं, केपी यादव की आत्मसमर्पण की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। कोर्ट के बाहर पुलिस लगी थी तो वह हाजिर नहीं हुआ। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस और बीडीए की टीम ने राजीव राना के होटल और ऑफिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 

फायरिंग करने वाले 55 लोगों की पहचान
फायरिंग मामले में आसपास के सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इनमें से अधिकतर बंद मिले। घटना के वक्त 25 कैमरे चालू थे। इनकी फुटेज के अलावा वायरल वीडियो देखकर 55 आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। इनमें से अधिकतर आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद करके फरार हैं। मुकदमे में इनके नाम खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed