फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on four illegal colonies in Bareilly

UP News: फिर चला बुलडोजर... यहां अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

Wed, 18 Oct 2023 06:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 06:39 AM IST
सार

मोहनपुर उर्फ रामनगर में करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। यहां प्लॉट काटे गए थे। साइट ऑफिस और सड़कें भी बनाई गई थीं। मंगलवार को बीडीए की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
Bulldozer runs on four illegal colonies in Bareilly
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध तरीके से बसाई जा रही चार कॉलोनियों पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीमों ने मंगलवार को कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बन रही कॉलोनियों में साइट ऑफिस, सड़कों और नालियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में खलबली है। 

विज्ञापन


बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि मोहनपुर उर्फ रामनगर में करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में राजाराम अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। यहां प्लॉट काटे गए थे। साइट ऑफिस और सड़कें भी बनाई गई थीं। वहां मौजूद कर्मचारी टीम को साइट प्लान और नक्शे की स्वीकृति नहीं दिखा सके। इसके बाद निर्माण ढहा दिए गए।
विज्ञापन


वहीं, सैदपुर खजुरिया में करीब छह बीघा जमीन पर रियासत, इश्तेकार और आठ बीघा जमीन पर अशरफ खां ने मानचित्र पास कराए बगैर कॉलोनी का निर्माण शुरू किया। सड़क, नाली और बाउंड्री बनाई गई, लेकिन इसके लिए मंजूरी नहीं ली गई। दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उमरिया में भी हुई कार्रवाई
उमरिया में दस बीघा जमीन पर लकी और रिहासत की अवैध कॉलोनी में विद्युत लाइन के खंभे लगाए। बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस भी बनाया, लेकिन नक्शा पास नहीं कराया। सभी निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम में प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता रमन कुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता, एसके सिंह शामिल रहे।

प्लॉट विक्रेता से मांगें अभिलेख
बीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय सतर्कता दिखाएंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। प्लॉट विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांगिए। प्राधिकरण से सत्यापित करा लीजिए, ताकि अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों में आपके रुपये न फंसें। बीडीए अनाधिकृत निर्माणों व अवैध कॉलोनियों को गिराएगा।
 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
  • सात अक्तूबर को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। यहां कॉलोनाइजर छह बीघा जमीन में अवैध रूप से भूखंडों का चिह्नांकन, बाउंड्रीवॉल और नाली बना रहा था। 
  • बीडीए की टीम ने चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। इसमें से किसी ने भी बीडीए से मानचित्र पास नहीं कराया था। 
  • 28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। 
  • पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी। यहां भी बिना मानचित्र पास कराए ही कॉलॉनी का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed