फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on encroachment by Munna Kabadi

Bareilly News: मुन्ना कबाड़ी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Thu, 07 May 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment by Munna Kabadi
बरेली नगर निगम ने बुधवार को वार्ड-44 में मुन्ना कबाड़ी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। मुन्ना कबाड़ी ने सड़क, पटरी और सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा कर लिया था, जिसे टीम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय पार्षद की बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौके पर गहमागहमी का माहौल रहा। जब निगम की टीम अवैध निर्माण को हटाने पहुंची तो मुन्ना कबाड़ी और कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया। हालांकि, टीम ने विरोध को दरकिनार कर सड़क व पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व में भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। इसका संज्ञान लेते हुए टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

निगम की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाने को लेकर मुन्ना कबाड़ी को नोटिस भी दिए गए थे। हर बार जब अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की टीम पहुंचती तो वहां पर हंगामा हो जाता और टीम को लौटना पड़ता था। इस बार किला पुलिस को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। मौके पर पुलिस बल को देख ज्यादा विरोध नहीं किया गया। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ प्रभारी मयंक यादव, प्रवर्तन दल प्रभारी सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed