{"_id":"67633bc784d7bfa41f0f4c59","slug":"bulldozer-roared-at-bisalpur-intersection-altercation-with-the-occupants-bareilly-news-c-4-lko1064-543737-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीसलपुर चौराहे पर गरजा बुलडोजर, कब्जेदारों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीसलपुर चौराहे पर गरजा बुलडोजर, कब्जेदारों से नोकझोंक
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे पर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम टीम और सड़क पर ठेला लगाने वालों के बीच नोकझोंक हुई। टीम के जाने के बाद ठेले वालों ने रुहेलखंड चौकी पहुंचकर शिकायतीपत्र दिया। आरोप लगाया कि एक रात पहले ही नगर निगम के कर्मचारी शराब के नशे में वहां पहुंचे थे।
बुधवार शाम को नगर निगम की टीम और जेसीबी के साथ आरआई सच्चिदानंद बीसलपुर चौराहे पहुंचे। सड़क से ठेलों को हटवाना शुरू किया तो वे विरोध जताने लगे। विरोध को दरकिनार कर टीम ने ठेले व खोखों को तोड़कर कई लोगों का सामान जब्त कर लिया। टीम वहां से लौटी तो ठेले वाले सड़क पर आ गए। आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी मंगलवार रात को शराब पीकर ठेले वालों के पास आए थे। उन्होंने कई ठेले वालों से साफ तौर पर पैसे मांगे, पर ठेले वालों ने रकम नहीं दी। आरोप है कि इसी वजह से टीम ने उनके ठेले और खोखे तोड़ दिए।
क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी पूरी गृहस्थी ध्वस्त कर दी गई, लेकिन श्यामगंज से लेकर ईसाइयों की पुलिया तक यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहां से अतिक्रमण हटवाने के लिए कई पार्षद शिकायतें भी कर चुके हैं। कोतवाली से लेकर जिला पंचायत कार्यालय तक पूरा अतिक्रमण हैं। वहां टीम को रकम मिलती है। बीसलपुर चौराहे से जगतपुर पानी की टंकी तक नाले पर ही लोगों ने अपनी दुकान सजाई हैं। क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
घूस मांगने वाले की पहचान कराकर दर्ज कराएंगे रिपोर्ट : आरआई
आरआई सच्चिदानंद ने बताया कि हमें निर्देश हैं कि किसी को बताए बिना ही पहुंचेगे। टीम के लोगों को भी वहां पहुंचने के बाद जानकारी होती है कि अतिक्रमण हटवाना है। रात को 11 बजे का आरोप है। हो सकता है नगर निगम का कोई कर्मचारी वहां पहुंचा हो या कोई अन्य हो जो निगम के नाम पर वसूली कर रहा हाे। संबंधित की पहचान कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद