{"_id":"611d58c48ebc3e79d862e6de","slug":"bull-hits-bike-son-dies-father-injured-nawabganj-news-bly456712121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने बाइक में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने बाइक में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
अमान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हादसा, हाईस्कूल का छात्र था अमान
विज्ञापन
नवाबगंज। बेटे अमान के साथ घर लौटते वक्त टाइल्स व्यापारी अब्दुल सलाम की बाइक में सांड़ ने टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय अमान की मौत हो गई। अब्दुल सलाम घायल हो गए।
कस्बे के मोहल्ला कुरैशनगर निवासी अब्दुल सलाम मंगलवार को हाईस्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे अमान के साथ बाइक से दवाई लेने बरेली गए थे। शाम करीब छह बजे घर लौटते वक्त बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज बाईपास के पास एक सांड़ ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पिता-पुत्र बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो सांड़ भाग गया। सड़क पर गिरने से अमान के सिर में गंभीर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल सलाम को बरेली भेजा गया है।