फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bull dies after colliding with vehicle, four people injured

Bareilly News: वाहन से टकराकर सांड़ की मौत, चार लोग घायल

Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bull dies after colliding with vehicle, four people injured
शाही। सड़क पर घूम रहे छुट्टा सांड़ की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। उसके बाद सांड़ से टकराकर दो बाइक चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है। इस दौरान सड़क पर 20 मिनट जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया
विज्ञापन

शाही-भिटौरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर छुट्टा सांड़ घूम रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सांड़ को टक्कर मार दी, जिसमें सांड़ की मौत हो गई। इस दौरान सड़क पर मृत पड़े सांड़ के शरीर से टकराकर भिटौरा की ओर से आ रहे दो बाइक चालक टकरा गए, जिसमें थाना शेरगढ़ के सिसौना निवासी प्रेम पाल, उनके रिश्तेदार सूरजपाल और भूरे निवासी रहपुरा जागीर गंभीर घायल हो गए। दूसरी बाइक चालक दुनका के रहने वाले विष्णु भी सांड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

--
सड़कों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा पशु
ग्रामीणों का कहना है कि शाही-भिटौरा मार्ग सहित कस्बा क्षेत्र में सड़कों व खेतों में खुलेआम छुट्टा पशु घूमते हुए देखे जा सकते हैं। कुछ पशुओं का टैगिंग भी नहीं कराया जा सका है। इस तरह कुछ दिनों में छुट्टा पशुओं की वजह से अनगिनत हादसे हुए। बावजूद छुट्टा पशुओं को गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed