फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bull climbed on the roof of the house to graze grass in Bareilly

Bareilly: घास चरने के लिए मकान की छत पर चढ़ गया सांड, नीचे उतारने में लोगों के छूट गए पसीने

Thu, 07 Sep 2023 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 01:03 PM IST
सार

बरेली के बंडिया गांव में एक सांड मकान की छत पर चढ़ गया। उसे छत पर देख ग्रामीण हैरान रह गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे नीचे उतारा। 

विज्ञापन
bull climbed on the roof of the house to graze grass in Bareilly
मकान की छत पर बैठा सांड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में छुट्टा गोवंशीय पशु लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया में एक सांड मकान की छत पर चढ़ गया। सांड को छत पर बैठा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उसे नीचे उतारने में लोगों के पसीने छूट गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को छत से नीचे उतारा जा सका। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बंडिया निवासी ग्रामीण का गांव के बाहर मकान है। उसमें कोई रहता नहीं है। बुधवार को एक सांड मकान के बाहर जीने से छत पर चढ़ गया। काफी देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। सांड छत पर बैठा हुआ था। शोर होने पर सांड खड़ा हो गया। ग्रामीणों को यह डर सताने लगा है कि सांड कहीं छत से नीचे न गिर जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सांड को छत से नीचे उतारा गया। बताया गया है कि कच्ची छत होने से उस पर घास उग आई थी। घास चरने के लिए सांड छत पर चढ़ गया था। छत पर घास चरते सांड का स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed