{"_id":"67bf61c93ad7b3d7050490a4","slug":"bull-came-in-front-collided-with-bike-riders-car-killed-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-335-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सामने आया सांड़, बाइक सवार की कार से टक्कर, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सामने आया सांड़, बाइक सवार की कार से टक्कर, माैत
विज्ञापन
मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।
25 वर्षीय धनपाल पुत्र नन्हे लाल निवासी काशीपुर थाना शाही धनेटा से हलवाई की दुकान पर कारीगर का काम करते थे। बुधवार रात धनेटा से काम करके बाइक से घर आ रहे थे, जब वह जुन्हाई के पास पहुंचे तो सामने सांड़ आ गया। उसने बाइक को बचाने का प्रयास किया। तभी शीशगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
धनपाल पांच-भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर के थे। उनके एक बहन और एक भाई की शादी नहीं हुई है। धनपाल की पत्नी राधा का रो-रोकर हाल बेहाल था। धनपाल को एक बेटा भी है, जिसका कुछ दिन पहले ही जन्म हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद