फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bull attacked sleeping farmer, died

Bareilly News: सो रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bull attacked sleeping farmer, died
आंवला। किशनपुर गांव में घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे किसान पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत के बाद भी छुट्टा पशु न पकड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले भूरेलाल (75) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार शाम वह खाना खाने के बाद घर के बाहर बने घेर में चारपाई बिछाकर सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य मकान में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे एक छुट्टा सांड़ ने चारपाई पर सो रहे भूरेलाल पर हमला कर दिया। सीगों में फंसाकर उन्हें कई बार पटका। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर मकान में सो रहे परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने डंडा लेकर सांड़ को दौड़ाया। तब तक भूरेलाल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे नेमपाल ने बताया कि गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक है। फसल बर्बाद करने के साथ वह आए दिन हमलाकर आम लोगों को भी घायल कर देते हैं। क्षेत्र में कई लोगों की अब तक छुट्टा पशुओं के हमले में मौत हो गई है। शिकायत के बाद भी प्रशासन इन्हें आश्रय स्थल नहीं भेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सांड़ के हमले में किसान जख्मी
फतेहगंज पश्चिमी। रहपुरा जागीर में फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमलाकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव निवासी जमुना प्रसाद बृहस्पतिवार को दोपहर के समय फसल की रखवाली करने गए थे। खेत में एक छुट्टा सांड़ घुसा हुआ था। भगाने का प्रयास करने पर वह हमलावर हो गया। सींगो से उठाकर सांड़ ने जमुना प्रसाद को जमीन पर पटक दिया। उनका एक पैर कंटीले तार में फंस गया। चीखपुकार पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बचाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन जमुना प्रसाद को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed