फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulandshahr TCC won the title match

Bareilly News: बुलंदशहर टीसीसी ने जीता खिताबी मुकाबला

Wed, 15 Apr 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr TCC won the title match
बरेली। उत्तर प्रदेश टीचर्स प्रीमियर लीग (सीजन दो) का समापन मंगलवार को निशांत पटेल क्रिकेट मैदान पर हुआ। टीसीसी बुलंदशहर ने खिताबी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। गंगा ज्योति ब्लास्टर्स को लगातार दूसरी बार उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। पूरे टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले विजय तिवारी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अंतिम दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ग्लोबल पिच स्मैसर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में गंगा ज्योति ब्लास्टर्स ने विजय तिवारी की 85 रनों की आतिशी पारी के दम पर 18.4 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में टीसीसी बुलंदशहर ने ओमेगा सुपर किंग के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा। बड़े लक्ष्य के दबाव में ओमेगा की टीम महज 118 रनों पर सिमट गई और बुलंदशहर ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। गंगा ज्योति ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 133 रन बनाए। कृष्ण प्रकाश के 38 और जावेद के 27 रनों का योगदान दिया। टीसीसी की ओर से देवेश और अमन ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन- तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी बुलंदशहर ने रविश कौशिक की 78 रनों की शानदार पारी की बदौलत 17 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। रविश कौशिक को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने कहा कि खेल आपसी सद्भाव बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार और डॉ. विमल भारद्वाज ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की। ओमेगा क्लासेस के एमडी डॉ. कलीमुद्दीन और डॉ. विनोद राठौर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केसी पटेल ने बताया कि फिट रहने के उद्देश्य से शुरू हुई इस मुहिम में भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान अनवर हसनैन, आशीष कुमार, प्रसून गंगवार, आशुतोष शर्मा, शिवम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed