फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Built twenty barriers, 50 soldiers with ten officers

बीस बैरियर बनाए, दस दरोगा के साथ 50 सिपाही लगाए

Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Built twenty barriers, 50 soldiers with ten officers
हजियापुर को जाने वाले रास्ते पुलिस ने किए सील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डेढ़ किमी का इलाका सील, ड्रोन से होगी निगरानी, जल्द हॉटस्पॉट घोषित होगा हजियापुर

विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पॉट घोषित कराने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने हजियापुर का डेढ़ किमी का इलाका सील करके सघन पहरा बैठा दिया है। सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिहाज से यह सारी कवायद की जा रही है। पुलिस के साथ ही खुफिया अमला भी यहां सक्रिय कर दिया गया है।
झोलाछाप में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कई काम किए हैं। पीड़ित के घर के आसपास करीब डेढ़ किमी के दायरे में आवाजाही रोकने के लिए बांस-बल्ली मंगाकर पुलिस ने बीस बैरियर बना दिए हैं। इनसे मुख्य मार्ग से लेकर आसपास की गलियां तक सील कर दी गई हैं। बारादरी पुलिस के साथ ही पुलिस लाइन से भी स्टाफ मंगा लिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक, करीब दस दरोगा व पचास सिपाही यहां बैरियर और गलियों के बाहर पिकेट पर बैठाए गए हैं, जो शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करेंगे। पुलिस ड्रोन से भी इलाके का जायजा लेगी कि अंदरूनी हिस्सों में तो लोग यहां से वहां आने जाने की गतिविधियां नहीं कर रहे। अगर ऐसा हुआ तो धारा 188 के साथ ही एपेडिमिक एक्ट की धारा में इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन स्थानीय स्तर से हजियापुर के बारे में रिपोर्ट भेजेगा। उसके आधार पर इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया जा सकता है। अंदर रहने वालों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए भी कुछ बंदोबस्त किए जाएंगे पर सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों को एकदूसरे से दूर रखने की है। पुलिस इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed