{"_id":"5a9566614f1c1b013e8b471e","slug":"building-area-falls-in-damkoda-block-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमखोदा ब्लाक मे एक और स्कूल का मलबा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमखोदा ब्लाक मे एक और स्कूल का मलबा गिरा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
wreckage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक दमखोदा (रिछा)मे बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों मे पढने वाले नौनिहाल सुरक्षित नहीं है,वे हर समय खतरे मे रहते हैं। अफसरान भी इतने लापरवाह हैं,कि नौनिहालों की जान-जोखिम की परवाह नहीं करते हैं,शायद उन्हें किसी हादसे का इंतजार तो नहीं है। सोमवार को करनपुर स्कूल के लिंटर से मलबा गिरा था,मगर महकमे के अफसरों ने इससे भी सबक नहीं लिया, आज मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल फरीदपुर मे भी बडा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
ब्लाक की नगरपंचायत फरीदपुर का भवन काफी पुराना है,यह हर तरफ से जर्जर हो चुका है,आये-दिन लटिंर से ईंटे गिरती रहती है। जिससे हर समय खतरे के बादल मंडराते रहते हैं। स्कूल की इंचार्ज मालती गंगवार ने बताया कि मंगलवार को स्कूल के एक कक्ष के लिंटर से भरभराकर ईंटे व अन्य मलबा गिरा, तो बच्चे व अन्य स्टाफ धवरा गया।आनन-फानन मे बच्चों को उस कक्ष से अलग किया। उन्होने बताया कि वे जर्जर भवन के बारे मे कई मर्तबा लिखकर दे चुकी हैं।,मगर कुछ नहीं हुआ है,आज का मामले से भी बीईओ को अवगत कराया जायेगा। इस बारे मे बीईओ से बात की गई तो उन्होने रटा-रटाया जबाव दे दिया,कि आला अफसरों को लिख कर देगें।
विज्ञापन
वर्जन-ॐ अभी मेरे पास लिखकर नहीं आया है,मै जाकर देखुंगा, भवन जर्जर है,तो आला अफसरों को लिखकर दिया जायेगा---- राशिद अनवर सिद्धीकी, बीईओ दमखोदा ब्लाकॐ।
विज्ञापन