{"_id":"643f015a119a285c3e0f9a54","slug":"budget-stuck-25000-vehicles-hit-the-potholes-bareilly-news-c-4-bly1034-130137-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजट अटका, 25 हजार वाहन गड्ढों में खा रहे झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजट अटका, 25 हजार वाहन गड्ढों में खा रहे झटका
विज्ञापन
बरेली। किला पुल चालू हो गया है, लेकिन मिनी बाईपास तिराहा से चौपुला पुल के नीचे तक सड़क के गड्ढे वाहनों की रफ्तार रोक रहे हैं। सड़क का नवीनीकरण मंजूर तो हो गया, लेकिन बजट पूरा नहीं मिला। अभियंताओं ने ठेकेदार को समय पर भुगतान कराने का भरोसा देकर आधा काम करा लिया है। दो साल से जर्जर हुई इस सड़क पर रोज 25 हजार से अधिक वाहन गड्ढों में हिचकोले खाते हुए गुुजरते हैं।
लोक निर्माण विभाग ने 4.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण के लिए 4.2 करोड़ रुपये मंजूर कराए थे, लेकिन चौथाई बजट ही आवंटित हुआ। टेंडर के बाद 14 फरवरी को काम शुरू हुआ। इसे 14 मई तक पूरा किया जाना है। आधे काम के बाद अब ठेकेदार को भुगतान का इंतजार है। अप्रैल में भुगतान नहीं मिला तो सड़क निर्माण की रफ्तार प्रभावित होगी।
एक तरफ बन रही सीसी रोड, दूसरी ओर गड्ढे सिटी स्टेशन के सामने एक ओर सीसी रोड के निर्माण की वजह से ट्रैफिक बंद है। दोनों ओर के वाहन एक तरफ से गुजर रहे हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से बार-बार जाम के हालात बनते हैं। दूसरी बड़ी समस्या गड्ढों को लेकर है। सिटी स्टेशन के सामने और चौपुला पुल के नीचे सड़क बहुत खराब है। सड़क का नवीनीकरण करने से पहले गड्ढे भर दिए गए होते तो लोगों को जोखिम भरा सफर नहीं करना पड़ता। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने पिछले महीने गड्ढे भरवाने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोट
ठेकेदार को जल्द भुगतान कराने का भरोसा देकर काम जारी रखने को कहा है। उम्मीद है कि अप्रैल में बजट मिल जाएगा। जितनी जल्दी बजट आवंटित होगा, उतनी ही जल्दी काम पूरा हो जाएगा। - अभिनेष कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग