फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budget: Board may get Rs 1500 crore for roads and bridges

बजट:: सड़कों व पुलों के लिए मंडल को मिल सकती हैं 1500 करोड़

Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Budget: Board may get Rs 1500 crore for roads and bridges
बरेली। सड़कों के चौड़ीकरण, अनुरक्षण और नए मार्गों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के बजट में प्रावधान किया गया है। बीते सालों की स्वीकृति और आवंटन को देखते हुए 1500 करोड़ रुपये जारी होने की उम्मीद है। साल 2024-25 में सड़कों के लिए मंडल के चार जिलों के लिए 1200 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। इसकी कार्ययोजना जनप्रतिधियों से परामर्श के बाद तैयार होगी। पुलों से संबंधित लंबित योजनाओं के लिए 200 करोड़ तक की स्वीकृतियां जारी हो सकती हैं। बरेली के लिए सेतु निगम ने 200 करोड़ रुपये के नौ पुलों का प्रस्ताव भेजा है। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बजट पास हो गया है। अब जनपद वार स्वीकृतियां जारी होंगे। उम्मीद यही है कि बीते साल के मुकाबले अधिक आवंटन हो सकेगा। इससे सड़कों और पुलों के निर्माण होंगे। विकास को रफ्तार मिलेगी। जिन योजनाओं पर काम चल रहे हैं, उनका काम आगे बढ़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed