{"_id":"5766fc994f1c1bbd4f11c4fc","slug":"buddhist-scholars-praised-the-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध विद्वानों ने की पीएम मोदी की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध विद्वानों ने की पीएम मोदी की तारीफ
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज से होकर जिले के बहेड़ी तथा मीरगंज तहसील क्षेत्र में सभाएं करती हुए धम्म चेतना यात्रा रात को शहर आ गई। यहां पीलीभीत बाईपास पर यात्रा में आए भिक्षुओं का भाजपाइयों ने भी स्वागत किया। भोजीपुरा और फतेहगंज पश्चिमी में भी कई जगह स्वागत सत्कार के बीच हुईं सभा में बौद्ध भिक्षुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के पुल बांधे।
यात्रा आल इंडिया भिक्षु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत डॉ. धम्म वीरियो (पूर्व सांसद राज्यसभा) के नेतृत्व में यहां आई है। इसमें लगभग 50 बौद्ध भिक्षु हैं और चेतना रथ है। दमखोदा, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी में हुई सभाओं में डॉ. वीरियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधर्म से लड़ रहे हैं। यह लड़ाई वह देश से शुरू करके दुनिया भर में ले जाएंगे। बौद्ध मठ ग्राम करमपुर उर्फ पुन्नापुर में हुई सभा में डॉ. धम्म ने कहा कि बौद्ध धर्म और समाज के लिए पीएम मोदी ने बेहतर काम किया है। उन्होंने डा. अंबेडकर के नाम पर दस रुपये का सिक्का तो भगवान बुद्ध पर दस हजार रुपये का सिक्का जारी किया। ज्ञानस्थली सारनाथ के विकास को पांच सौ करोड़ की विकास योजनाएं शुरू की हैं तो मुंबई में डा. भीमराव अंबेडकर स्मारक के लिए दो सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रधानमंत्री विश्व स्तर पर बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं। पिछडे़ व दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
यात्रा के महानगर संयोजक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे छोटी बिहार में, सायं चार बजे कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में, साढ़े पांच बजे गौतम बुद्ध पार्क में और अंबेडकर छात्रावास पर सायं सात बजे सभा होगी। शहर में भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, आचार्य मोहनलाल गौतम, नरेश शर्मा बंटी, प्रतेश पांडेय, अजय जेटली, डॉ. केएम अरोरा, अधीर सक्सेना, यतिन भाटिया आदि ने स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, यात्रा के बृज क्षेत्र संयोजक दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद और प्रदीप पुष्कर आदि साथ रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में तेजेश्वरी सिंह, राजकुमार शर्मा, पूरनलाल लोधी, वीरेंद्र गंगवार वीरू, बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल सिंह, डॉ. एमपी आर्य, भंते महेंद्रपाल बौद्ध, शिव प्रताप सिंह रिंकू, प्रशांत पटेल, राहुल गुप्ता, पवन शर्मा, नेमचंद्र मौर्या, सावित्री देवी, दिलीप मौर्या आदि ने स्वागत किया।