फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun's Karishma takes first place in shot put; Preeti secures second.

Bareilly News: गोला फेंक में बदायूं की करिश्मा प्रथम, प्रीति को दूसरा स्थान

Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Budaun's Karishma takes first place in shot put; Preeti secures second.
बरेली। मंडल के चारों जनपदों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में जनपद स्तर पर चयनित छात्राओं की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इस दौरान ताइक्वांडो, योग, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक और दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में मुकाबले हुए।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली की 87, शाहजहांपुर की 80, पीलीभीत की 48 और बदायूं की 31 बालिकाओं सहित कुल 246 छात्राओं ने हिस्सा लिया। गोला फेंक (अंडर-19) में बदायूं की करिश्मा प्रथम और प्रीति द्वितीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक (अंडर-19) में बदायूं की सुनीता प्रथम, बरेली की शिवानी द्वितीय और बदायूं की शगुन तृतीय रहीं।
विज्ञापन

भाला फेंक (अंडर-17) में पीलीभीत की शिफा को प्रथम, बरेली की शीतल को द्वितीय और शाहजहांपुर की गोल्डी को तृतीय स्थान मिला। अंडर-14 की पैदल चाल (रेस वॉकिंग) में पीलीभीत की तनुप्रिया प्रथम, बरेली की अंजलि कुमारी द्वितीय और बरेली की प्रियांशी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद स्पर्धाओं के अंतर्गत अंडर-14 में बरेली की प्रिय, अंडर-17 में खुशी, लंबी कूद (अंडर-14) में प्रिया यादव ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद (अंडर-17) तथा 100 मीटर दौड़ (अंडर-17) दोनों ही स्पर्धाओं में बदायूं की मीनी पटेल ने प्रथम स्थान पाया।फुटबॉल में शाहजहांपुर तथा टेबल टेनिस में बरेली की टीम प्रथम स्थान पर रही। ताइक्वांडो में बरेली व शाहजहांपुर की टीम संयुक्त विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में शाहजहांपुर, बदायूं व बरेली की टीम विजेता घोषित की गई।

बीएसए ने किया शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), डॉ. अजीत कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed