बदायूं के लाल का बलिदान: कुपवाड़ा में घुसपैठियों से लड़ते हुए जवान मोहित राठौर शहीद, परिवार में कोहराम
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पर घुसपैठियों से लड़ते हुए बदायूं के जवान मोहित राठौर शहीद हो गए। शनिवार को उनके बलिदान की खबर परिवार को मिली तो कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के रहने वाले सेना के जवान मोहित राठौर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। सैनिक के बलिदान की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शनिवार देर तक बरेली पहुंचने की संभावना है। यहां से बदायूं ले जाया जाएगा।
इस्लामनगर क्षेत्र के सभानगर निवासी मोहित राठौर तीन बहनों के अकेले भाई थे। दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं है। परिवारवालों के मुताबिक उन्हें मोहित के किसी दोस्त ने कॉल कर सूचना दी। बाद में सेना की तरफ से उनके बलिदान की खबर मिली। पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान एलओसी पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक घुसपैठिया मारा गया। वहीं सेना के जवान मोहित राठौर का बलिदान हो गया। एक जवान घायल बताया जा रहा है।