{"_id":"6adaac621946590d340938db","slug":"budaun-emerges-as-overall-champion-in-athletics-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-993263-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बदायूं बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बदायूं बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
दो दिवसीय मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, बरेली रहा दूसरे स्थान पर
बरेली। दो दिवसीय मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ। इसमें सर्वाधिक 401 अंक हासिल कर बदायूं ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि 387 अंक हासिल कर बरेली दूसरे स्थान पर रहा। इस रोमांचक मुकाबले में अंडर-14 बालिका, अंडर-17 बालक और अंडर-19 बालक वर्ग में बरेली चैंपियन रहा, जबकि अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-19 बालिका वर्ग में बदायूं ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश डॉ. महेंद्र देव, अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल रामाज्ञा कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और व्यक्तिगत चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली की तरफ से बैंड, स्त्री सुधार बालिका इंटर कॉलेज की ओर से रंगोली और कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल, डॉ. अवनीश यादव, नईम अहमद, शाहिद रजा, विकास गंगवार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जसवंत सिंह, जीआईसी बरेली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, अर्चना राजपूत आदि मौजूद रहे।
बदायूं की रिले टीम अयोग्य घोषित
बरेली। खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बदायूं की रिले टीम को एक फर्जी खिलाड़ी के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसी दौरान स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठे। पोल वॉल्ट स्पर्धा में उपकरणों के अभाव में खिलाड़ियों को बांस से कूदना पड़ा।
विज्ञापन
दौड़ शुरू होने से पहले सतर्क अधिकारियों ने फर्जी खिलाड़ी को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किसी अन्य खिलाड़ी के कहने पर टीम में शामिल हुआ था। इस गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद अधिकारियों ने बदायूं की पूरी टीम को रिले दौड़ प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव माध्यमिक नईम अहमद ने बताया कि बदायूं की टीम में शामिल खिलाड़ियों से पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्हें गलत पाया गया। इसके बाद रिले टीम को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
पोल वॉल्ट के बजाय बांस के सहारे लगानी पड़ी ऊंची छलांग
प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में खेल उपकरणों की गंभीर कमी देखी गई। पोल वॉल्ट जैसी तकनीकी स्पर्धा के लिए जरूरी वॉल्ट पोल उपलब्ध नहीं थे। इसके चलते कामचलाऊ व्यवस्था के तहत ऊंची कूद के स्टैंड और गद्दों पर ही स्पर्धा कराई गई। खिलाड़ियों को पेशेवर वॉल्ट पोल के बजाय बांस के सहारे ऊंची छलांग लगानी पड़ी। इस लचर व्यवस्था ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कई खिलाड़ी चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। आयोजक केडीईएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी ने बताया कि सभी स्पर्धाएं अधिकारियों की निगरानी में हुईं। पोल वॉल्ट में बांस का प्रयोग हुआ, यह जानकारी नहीं थी। प्रतियोगिता के लिए उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ऑफिशियल्स को दी गई थी। फिलहाल इस खेल में किसी खिलाड़ी को चोट आने की सूचना नहीं है।