UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर... चाचा कांस्टेबल, अब बेटा बना आईपीएस, अभिनव ने हासिल की 130वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसमें अभिनव शर्मा ने 130वीं रैंक प्राप्त की है। मूल रूप से बदायूं के निवासी अभिनव शर्मा बरेली के बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी में रहते हैं। उनके पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं।
विस्तार
मूलरूप से बदायूं के दातागंज के गांव पढ़ेली के रहने वाले अभिनव शर्मा ने चौथे प्रयास में 130वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस बनने के अपने सपने को साकार किया है। वह बरेली के बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी में माता शालिनी शर्मा के साथ रहकर तैयारी कर रहे थे। अभिनव ने बिना कोचिंग में यह सफलता हासिल की है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया के साथ ही उनके घर पहुंचकर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।
यह भी पढ़ें- UPSC CSE Result 2024: बीसलपुर की कल्पना रावत ने हासिल की 76वीं रैंक, पति सूर्य प्रताप सिंह हैं आईएएस अफसर
पिता को पुलिस की वर्दी में देख अफसर बनने की ठानी
उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता को पुलिस की वर्दी में देखने के कारण खुद को भी एक दिन इसी वर्दी में देखने का सपना देखा था। उन्होंने साल 2020 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अपना सपना पूरा करने में जुट गए। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में वह प्री क्लियर नहीं कर सके। हार न मानते हुए उन्होंने दोबारा प्रयास शुरू किया और 2022 में साक्षात्कार तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें- UPSC Result 2024: मजदूर का बेटा बना आईपीएस, शकील ने यूपीएससी में हासिल की 506वीं रैंक