फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bsnl

पांच और बीएसएनएल टावरों की बिजली गुल

Sat, 12 Oct 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
bsnl
बरेली। पॉवर कारपोरेशन ने बकाया बिल जमा नहीं होने पर पांच बीएसएनल टावरों के कनेक्शन और काट दिए हैं। इससे पुराना शहर समेत कई स्थानों पर मोबाइल फोन और इंटरनेट नेटवर्क प्रभावित हो गया है, जबकि 51 टावर और 30 टेलीफोन एक्सचेंजों की सप्लाई पहले से ही गुल चल रही है। मामला गृहमंत्रालय तक पहुंचने पर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय मेरठ में पूरे दिन अफरातफरी मची रही। उधर, भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने बीएसएनएल कनेक्टिविटी ठप होने पर आपात बैठक बुलाई और प्रभावित नेटवर्क जल्द बहाल कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बकायेदारी में बीएसएनएल टावर और एक्सचेंजों का कनेक्शन काटने का दौर जारी है। शुक्रवार दोपहर में पांच लाख रुपये से ज्यादा बकायेदारी पर बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इससे जगतपुर उपकेंद्र के जेई सुनील भारती ने जगतपुर लोकेशन बकायेदारी में काट दी, इससे आकाश पुरम्, पशुपति विहार, शाहदाना, नई बस्ती, कांकरटोला, श्यामगंज आदि इलाकों में बीएसएनएल की संचार सेवाएं प्रभावित हो गईं। बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बलों की संचार सेवाएं ठप होने का समाचार जब अमर उजाला में प्रकाशित हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में अफरातफरी मच गई। दोपहर से शाम तक बिजली बिल बकायेदारी का ब्योरा मांगा जाता रहा। जीएम चरण सिंह के अवकाश पर होने से शुक्रवार शाम तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला
बीएसएनएल कर्मचारी संगठन नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीएसएनएल अफसर प्राइवेट कंपनियों से साठगांठ कर चुके हैं, इसलिए वे सिस्टम सही नहीं रखना चाहते हैं। आरोप है कि अफसर चाहते हैं कि परेशान होकर ग्राहक अन्य नेटवर्क में चला जाए। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि पिछले दो माह से नियमित वेतन वितरण भी नहीं हो पा रहा है। दशहरा बीत गया और दिवाली त्योहार सामने है। वेतन वितरण का दूर अभी कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सीजीएम कार्यालय से बजट नहीं मिला है। वांछित धनराशि जारी होते ही बकाया बिजली बिल जमा करा दिए जाएंगे। मेरठ सर्किल से जो ब्योरा मांगा गया उसे उपलब्ध करा दिया है।
- एके सक्सेना, डीजीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed