{"_id":"6552dc34f5d386f5fa048716","slug":"brutality-for-dowry-in-bareilly-married-woman-health-deteriorated-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा... पति ने की क्रूरता की सारी हदें पार; वजह जान दिल दहल जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा... पति ने की क्रूरता की सारी हदें पार; वजह जान दिल दहल जाएगा
Tue, 14 Nov 2023 08:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Nov 2023 08:05 AM IST
सार
बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने दहेज के लिए पत्नी के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। इससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने दामाद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना इलाके में पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज के लिए पत्नी को बेतहाशा पीटा, फिर उसके निजी अंग को क्षति पहुंचाई। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच साल पहले भमोरा थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में की थी। शादी के बाद से ही दामाद दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था।
कुछ समय पहले उनकी बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया तो उत्पीड़न और बढ़ गया। वह उनकी बेटी को मायके में छोड़ गया। कई बार थाने में शिकायतें कीं, पंचायत भी कराई। पांच दिन पहले दामाद दूसरे शहर से मजदूरी करके लौटा और उनके घर आकर अपनी पत्नी को बुलाकर ले गया।
विज्ञापन
रविवार रात दामाद ने नशे में धुत होकर उनकी बेटी को जमकर पीटा। मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए कहा। बेटी के विरोध करने पर उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया।

पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचे और उसे भमोरा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं।