फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brothers' wrists adorned with the thread of affection

Bareilly News: स्नेह की डोर से सजी भाइयों की कलाई

Sat, 29 Aug 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Brothers' wrists adorned with the thread of affection
बरेली। भाई-बहन के आपसी प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को बुधादित्य योग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी, आरती उतारी और ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं भाइयों के घर पहुंचीं। पूजा की थाली में दीपक, राखी और मिष्ठान सजाकर बहनों ने विधि-विधान के साथ भाइयों की आरती उतारी, उन्हें तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 5:58 से 10:37 बजे तक रहा। इसके बाद दोपहर 12:13 से 12:53 बजे तक का दूसरा मुहूर्त भी बेहद खास रहा
विज्ञापन

शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर और रामायण मंदिर समेत अन्य देवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर उन्हें राखी और मिष्ठान अर्पित किया। समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। सावन के अंतिम दिन मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed