फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother threatens to kill sister for love marriage in Shahjahanpur

Shahjahanpur: प्रेम विवाह के बाद परिवार ने जबरन करा दी दूसरी शादी, युवती ने छोड़ा घर, अब भाई से जान का खतरा

Sat, 28 Jan 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jan 2023 03:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर की रहने वाली युवती ने अपने भाई से जान का खतरा जताया है। उसका कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बावजूद भाई ने जबरन उसकी शादी दूसरे लड़के से करा दी। इसके बाद युवती ने घर छोड़ दिया। अब भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
Brother threatens to kill sister for love marriage in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह करने वाली युवती की शादी परिवारवालों ने जबरन दूसरे युवक से करा दी। इसके बाद युवती ने घर छोड़ दिया। अब वह अपने पहले पति के साथ रह रही है। वहीं भाई ने युवती और युवक को जान से मारने की धमकी दी है। भाई की धमकी से डरी युवती ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन

युवती ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र 

थाना कटरा क्षेत्र के गांव मुरादपुर की रहने वाली युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि उसने अपनी इच्छा से बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले युवक के साथ 21 जनवरी 2022 को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। घर में जानकारी होने पर भाई ने उसका जबरन विवाह खुदागंज के सूथा के रहने वाले युवक से कर दिया। लगभग एक महीने पहले उसने घर छोड़ दिया। 

विज्ञापन

पति के साथ छिपकर रह रही युवती 

घर छोड़ने के बाद युवती बरेली जंक्शन आ गई, वहीं पर अपने पति को बुला लिया। अपने भाई और दूसरे पति के परिवार वालों के डर से युवती वर्तमान में गोपनीय स्थान में छिपकर रह रही है। युवती का कहना है कि भाई ने उसे और उसके पति को मार डालने का ऐलान किया है। इससे वे लोग डरे हुए हैं। पति के परिजनों को भी खतरा है। युवती ने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed