Bareilly News: जीजा ने नाबालिग साली का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म
बरेली के फरीदपुर में किशोरी अपने जीजा के घर गई थी। किसी दिन आरोपी ने चुपके से किशोरी का नहाते समय वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की।
विस्तार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। युवक ने नाबालिग साली का नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने साली के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शादी करने का दवाब बन रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित किशोरी की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फरीदपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भतीजी की शादी अपने ही मोहल्ले के ही युवक के साथ दो वर्ष पहले कराई थी। युवक की साली जब उसके घर आई तो आरोपी ने नहाते समय उसके कई अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी कुछ समय तक शांत रहा। उसके बाद उसने नाबालिग साली को उसकी अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल कर शादी करने का दवाब बनाया।
वीडियो वायरल होने के डर से सहती रही अत्याचार
आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता अपने जीजा का अत्याचार सहती रही। विगत दिनों पीड़िता अपने घर से बुआ के घर पहुंची। उसके आने की सूचना जैसे ही आरोपी को हुई तो उसने उसे बुआ के यहां से अपने घर बुलवा लिया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।