{"_id":"651494e0d0930ce2e1079b4c","slug":"broker-withdrew-pension-by-colluding-with-bank-e-mitra-baheri-news-c-124-1-sbly1010-685-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंक ई-मित्र से सांठगांठ कर दलाल ने निकाल ली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंक ई-मित्र से सांठगांठ कर दलाल ने निकाल ली पेंशन
Thu, 28 Sep 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। पेंशन राशि आने के बाद दलाल ने बैंक ई मित्र से सांठगांठ कर बुजुर्ग से अंगूठा लगवाकर खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए और उन्हें बगैर रुपये दिए नेटवर्क न आने का बहाना बनाकर टरकाता दिया। खाते में शून्य बैलेंस होने की जानकारी पर बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने बैंक ई मित्र को हिरासत में ले लिया लेकिन बैंक कर्मी खुद मामले को सुलझाने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
खिरना गांव के 65 वर्षीय मुंसफ खां ने बताया कि शाहपुर डांडी गांव के एक एजेंट ने उन्हें यह कहकर बहेड़ी बुलाया कि उसने पेंशन वाला काम करा दिया है। खाते से रुपये निकालने हैं, उसे बैंक वालों को भी भुगतान करना होगा। बहेड़ी आने पर एजेंट उसे बैंक न ले जाकर बैंक ऑफ बड़ौदा शाहगढ़ की शाखा के एकदम सामने खुले बैंक ई मित्र यानी मिनी बैंक ले गया। उसका डिजीटल डिवाइस से अंगूठा लगवाकर 10 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग को नेटवर्क में समस्या बताकर कल आने की बात कहकर घर भेज दिया। अगले दो दिन तक 30-30 हजार और उसके अगले दिन 10700 रुपये आरोपियों ने निकाल लिए। बुजुर्ग ने बैंक पहुंचकर खाता चेक कराया। खाते में बैलेंस न होने पर उनके होश उड़ गए। पता चला कि शाहपुर डांडी का एजेंट व बैंक ई मित्र कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस ई मित्र संचालक को थाने उठा लाई। देर शाम बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टाफ ई मित्र की पैरवी करने लगा। पुलिस ने आरोपी को बैंक कर्मियों की सुपुर्दगी में देकर सुबह दोनों पक्षों को फिर बुलाया है।
बहेड़ी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ के लोग ई मित्र को सुपुर्दगी में लेकर गए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद मुकदमा कायम कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।