{"_id":"67915a4ec0489a2f7e084bfc","slug":"broken-pole-of-ht-line-power-cut-in-100-villages-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101056-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एचटी लाइन का टूटा खंभा, 100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एचटी लाइन का टूटा खंभा, 100 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खराब खड़ी कैंटर के पीछे से टकराया ट्रक हाईटेंशन लाइन का टूटा पोल।
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के पांच बजे के करीब उचसिया मोड़ के पास खड़ी कैंटर के पीछे से टकराते हुए बजरफुट से भरा ट्रक बिजली खंभे से जा भिड़ा। इससे 33 केवी हाईटेंशन (एचटी) लाइन का खंभा टूट गया, जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति दस घंटे के लिए गुल हो गई।
नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के पांच बजे के करीब उचसिया मोड़ के पास बरेली से शाहजहांपुर खाली सिलिंडर लेकर जा रही एक कैंटर, जो कि रात्रि में खराब होने के कारण खड़ी थी।
उसके पीछे से बजरफुट से भरा हुआ एक ट्रक उसके पीछे से टकराता हुआ खाई में जाकर 33 केवी हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। दुर्घटना ट्रक चालक को झपकी आने की वजह से हुई। ट्रक चालक गुडडू निवासी भोजीपुरा ट्रक की केबिन में फंस गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे हुए ट्रक चालक को खिड़की तोड़कर बमुश्किल बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने सड़क पर फैले हुए कैंटर से गिरे सिलिंडरों को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया।
शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति हुई बहाल : बिजली खंभा टूटने से विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी आपूर्ति बंद हो गई, जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली बंद हो गई।
अवर अभियंता वीरु सिंह ने मौके पर पहुंचकर निगम के कर्मचारियों द्वारा नया खंभा लगवाया। शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई, तब ग्रामीणों ने राहत ली। संवाद