{"_id":"618040fcf14e9358e73741c1","slug":"broken-pipeline-water-supply-stalled-in-shyamganj-bareilly-news-bly4648221158","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज में टूटी पाइप लाइन, जल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज में टूटी पाइप लाइन, जल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
श्यामगंज मं टूटी पाइप लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह करीब दस बजे टूटी पाइप लाइन, देर शाम शुरू हो सकी आपूर्ति
मालियों की पुलिया, ईसाईयों की पुलिया. सिंधु नगर, कटरा चांद में रही दिक्कत
बरेली। श्यामगंज फल मंडी के सामने रविवार की सुबह सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मालियों की पुलिया, ईसाईयों की पुलिया और कटरा चांद खां मोहल्ले में पानी की आपूर्ति कई घंटे तक ठप रही। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से श्यामगंज से लेकर सिंधु नगर तक पानी के लिए संकट रहा।
सिंधु नगर निवासी पार्षद लेखराज मोटवानी ने बताया कि सुबह करीब दस बजे ही आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने जलकल विभाग को जानकारी दी तो पता चला कि सड़क के नीचे लाइन फट गई। सुबह 11 बजे से ही मरम्मत का काम शुरू हो गया था। शाम छह बजे तक मालियों की पुलिया, राम वाटिका, ईसाईयों की पुलिया और कटरा चांद खां में पानी आ गया था लेकिन सिंधु नगर में देर शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस दौरान दिनभर लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। जलकल जीएम राजेश यादव ने बताया कि सड़क के नीचे लाइन किसी तरह फट गई थी। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद ही मरम्मत शुरू करा दी गई और शाम तक उसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे अचानक पानी की आपूर्ति बंद हो गई। पूरे दिन पानी को लेकर किल्लत बनी रही। देर शाम के बाद पानी की आपूर्ति बहाल हो सकी। - लता, सिंधु नगर
त्योहार में पानी की जरूरत आम दिनों से अधिक पड़ती है। सुबह से ही आपूर्ति ठप हो गई। पूरा दिन पानी आने का इंतजार करते रहे। - पदमा, सिंधु नगर