फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken high tension line , 66 KV sub-station at a standstill

हाईटेंशन लाइन टूटी, 66 केवी उपकेंद्र ठप

Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन टूटने से शहर का एक प्रमुख उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गया। इससे तीन दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में देर रात तक सप्लाई संकट बना रहा। लोग पेयजल के लिए तरस गए। गर्मी में रात दस बजे तक ब्लैक आउट होने से हाहाकार मचा रहा। गुस्साए तमाम लोगों ने बिहारीपुर और बमनपुरी में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे सिविल लाइंस 66 केवी उपकेंद्र से अचानक सप्लाई व्यवस्था ठप हो गयी। काफी देर तक सप्लाई शुरू नहीं होने पर लोगों ने एसडीओ सिविल लाइन अश्वनी त्रिवेदी को फोन लगाया। त्रिवेदी ने कह दिया कि कटौती चल रही है। कुछ देर बाद फिर फोन लगाया तो उठा नहीं। बाद में अधिशासी अभियंता राकेश सिंह संपर्क होने पर पता चला कि लाइन टूट गयी। घंटों सप्लाई गुल होने पर कुतुबखाना और शाहदाना उपकेंद्र एसडीओ राम सेवक और राजेंद्र सिंह पर फोन आना शुरू हो गए। एसडीओ सिविल लाइंस फाल्ट सही नहीं करा पाए तो एसडीओ रामसेवक आदि को लगाया। 
विज्ञापन


हंगामा किया
ग्रीन पार्क स्थित हाईटेंशन लाइन पर सही मरम्मत नहीं होने से दो बार टूटी। रात नौ बजे लाइन सही होने पर प्रभावित उपकेंद्र से सप्लाई करायी गयी। जैसे ही सप्लाई लगायी कि ट्रिपिंग हो गयी। इस पर दो ओल्ड सिटी लाइन काट दीं। जब पुराना शहर वालोें ने हंगामा काटा तो किला पोषक लाइन बंद कर दी। दस मिनट ही सप्लाई मिलने पर प्रभावित लोगोें ने बिहारी पुर इलाकों में हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस घंटे प्रभावित रहे इलाके
किशोर बाजार, बमनपुरी, बिहारीपुर, मलूक पुर, टंडनबाड़ा, चौपुला, नावल्टी चौराहा, कमल सिनेमा लाइन, पटेल चौक, राम वाटिका, सिंधुनगर, बालजती, कटरा चांद खां, आजाद नगर, सूफी टोला, सेमल खेड़ा, सेटेलाइट आदि इलाकों  में दस घंटे तक सप्लाई गुल रही। कोहाड़पीर उपकेंद्र पोषित अशोकनगर और बानखाना में लाइनें टूटने से काफी देर सप्लाई प्रभावित रही। जेई महेंद्र सक्सेना ने लाइनें मरम्मत करा कर सप्लाई सामान्य करायी। कर्मचारी नगर में रात साढ़े दस बजे तार टूटने से सप्लाई ठप हो गई। अफसरों को फोन किया पर उठा नहीं।


इंवर्टर बैठे, पानी को तरसे
दस घंटे ज्यादा समय तक सप्लाई गुल होने पर इंवर्टर बैठ गए। दोपहर से रात दस बजे सप्लाई अस्तव्यस्त होने पर लोग पेयजल सप्लाई को तरस गए।

ज्ञापन सौंपा
गांधीपुरम में कई माह से बिजली और पानी सप्लाई समस्या है। कई बार आग्रह करने पर भी अफसर नहीं सुन रहे हैं। गुस्साए लोग लोग जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। राकेश कन्नोजिया, मुनेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, हरीओम गौतम, अतुल दिवाकर, हर स्वरूप रस्तोगी, केएन पंचौली आदि मौजूद रहे। सचिन मेहरा ने लो वोल्टेज समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed