फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brijesh tops 49kg category, Praveen second

Bareilly News: 49 किलो वर्ग में बृजेश अव्वल, प्रवीण दूसरे स्थान पर

Thu, 10 Jul 2025 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brijesh tops 49kg category, Praveen second
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेलों के फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा ने पुरस्कृत किया। बास्केटबॉल के मुकाबलों को बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा। इसमें डीपीएस, आर्मी पब्लिक स्कूल, स्टेडियम और हार्टमैन की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबले 14 जुलाई को दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के 49 किलो वर्ग में बृजेश कुमार प्रथम, प्रवीण कुमार द्वितीय और अरमान तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो में वंश राठौर, प्रशान्य और अरमान क्रमवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 61 किलो वर्ग में विशाल, प्रभाव मेहरोत्रा और सौरभ ने बाजी मारी। 67 किलो वर्ग में आयुष अव्वल, दीपक मौर्य दूसरे और अरिहंत तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो में अनिरुद्ध पाल, शौर्य यादव और गौरव खुराना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

81 किलो भार वर्ग में प्रभगुन प्रथम, हृदयांश दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 89 किलो में निशांत शर्मा, गुरु और देवांश, 96 किलो में मोहित, मो. इबादत और कनिष्क, 102 किलो में आराध्य सिंह, शुभ और आशुतोष, 102 किलो अतिरिक्त भार वर्ग में सार्थक वशिष्ठ, कार्तिक रस्तोगी और शाश्वत ने बाजी मारी। अंशु, शेफाली, हिमांशु, पवन, वरुण, हरिशंकर, करण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वॉलीबॉल में बरेली स्टेडियम की टीम विजेता, विद्या वर्ल्ड की टीम उपविजेता रही। लॉन टेनिस बालक एकल वर्ग में अनय अव्वल, जश्न दूसरे और माध्यविक तृतीय रहे। बालिका एकल में हेजल पहले, तक्षिता दूसरे और वाणी तीसरे स्थान पर रहीं। फुटबॉल में बरेली हॉस्टल की टीम विजेता और कैंट एफसी उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed