{"_id":"61f44b4a0c8db567e474cdab","slug":"bright-sunshine-brought-relief-from-cold-cold-winds-will-blow-from-today-bareilly-news-bly4738151179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटख धूप ने दिलाई ठंड से राहत, आज से चलेंगी सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटख धूप ने दिलाई ठंड से राहत, आज से चलेंगी सर्द हवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दस दिनों से कड़ाके की ठंड सह रहे लोगों को शुक्रवार को खासी राहत मिली। सुबह से शाम तक लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया, मगर शाम को फिर सर्द हवा चलने लगी। लिहाजा, लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। उधर, मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक आसमान साफ रहने के साथ ही, तेज सर्द हवा चलने की आशंका जताई है। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।
बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड का एहसास कराने के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज राहत भरा रहा। हवा की दिशा बदलने के बाद बादल टिक नहीं सके। आसमान साफ होने से चटख धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश से कुछ दिन राहत रहेगी, मगर वातावरण में 90 फीसदी से ज्यादा नमी के चलते ठंड का कहर जारी रहेगा। शुक्रवार को हल्की राहत मिलने के बाद शनिवार से तेज सर्द हवा का सामना करना होगा।
शुक्रवार को सुबह से शाम तक चटख धूप निकलने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री की बढ़त के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 4.8 डिग्री सेल्सियस और नमी 98 फीसदी रिकॉर्ड की गई।