{"_id":"57d4675e4f1c1ba90a318cd4","slug":"brigadier-jh-president-and-then-secretary-col-rathore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिगेडियर झा अध्यक्ष और कर्नल राठौर फिर सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिगेडियर झा अध्यक्ष और कर्नल राठौर फिर सचिव
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली क्लब सदस्यों ने प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव में एक बार फिर ब्रिगेडियर एएन झा को अध्यक्ष और कर्नल सीपीएस राठौर को सचिव चुन लिया है। सदस्यों के चुनाव में तुषार चंद्रा के निजी कारण से मैदान छोड़ने के बीच बाकी पांचों को एक तरह से निर्विरोध चुन लिया गया।
सचिव कर्नल सीपीएस राठौर ने बताया कि क्लब नियमानुसार चुनाव में नौ आर्मी, एक प्रशासन और एक सिविल कोटा से प्रबंध समिति में सदस्य चुने गए हैं। नयी समिति चुनने के लिए 28 अगस्त को नामांकन हुए थे और नाम वापसी तिथि पहली सितंबर थी। सिविल कोटा से पांच स्थानों के लिए छह लोगों ने नामांकन किया। प्राक्सी वोटिंग प्रक्रिया के बाद शनिवार को आयोजित आम सभा में सदस्य चुने जाने थे। लेकिन तुषार चंद्रा ने घरेलू समस्या के चलते चुनाव से पहले ही प्रक्रिया से बाहर रहने को आग्रह किया। इसलिए 15 सदस्यों का चयन आसानी से निर्विरोध हो गया है।
शनिवार सुबह 11 बजे बरेली क्लब सभागार में प्रबंध समिति कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। वार्षिक चुनाव में आर्मी से ब्र्रिगेडियर एएन झा, कर्नल जयेश बडोला, कर्नल एवी पंडिया, कर्नल करन डोगरा, कर्नल ए एस राजपूत, कर्नल अजय सिंह राना, कर्नल हर्ष गुलाटी वायु सेना से विंग कमांडर कपिल मिश्रा, प्रशासन से एडीएम सिटी आलोक कुमार और सिविलियन में जीएस चावला, टीपीएस सेठी, विजय कपूर, मनीष सहगल और राजीव गुप्ता निर्विरोध सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
एडीएम सिटी नहीं आए
क्लब प्रबंध समिति सदस्य के लिए एडीएम सिटी आलोक कुमार से भी नामांकन कराया गया था। चुनाव प्रक्रिया में शामिल न होने पर भी वह सदस्य पद पर चुन लिए गए। राजीव गुप्ता और विजय कपूर जैसे पुराने सदस्य फिर से समिति में शामिल हो गए हैं।
दस प्रतिशत छूट
नए प्रबंध समिति सदस्यों ने एजीएम में अपना अध्यक्ष और सचिव चुना और पहली बैठक कर कु छ फैसले भी लिए। समिति ने तय किया कि सदस्यों को वार्षिक बिल में दस प्रतिशत छूट दी जाएगी। जबकि पिछली बैठक में उठे बिंदुओं पर चुप्पी साध ली।
एजीएम में पहली बार सामान्य सदस्य मुखर दिखे। क्लब प्रबंधन के कामकाज पर सवाल उठाए। कुछ सदस्यों ने बेहतर खानपान और कथित वीआईपी को अनावश्यक महत्व नहीं देने, स्मार्ट कार्ड में गड़बड़ी, सामान्य सदस्यों का सम्मान आदि कई मामले रखे। वरिष्ठ सदस्य बीएस अग्रवाल ने कहा कि सीनियर सिटीजन को सभी सुविधाएं दी जाएं। स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण और अन्य विकास कार्य तेज करने पर जोर दिया।
प्रॉक्सी वोटिंग पर सवाल
इंग्लैंड में फाइनेंस कारोबारी रूचिका गुप्ता एजीएम में पहली बार शामिल होने पहुंचीं और कई सवाल भी उठाए। रूचिका ने प्राक्सी वोटिंग बंद करने पर जोर दिया। उनका आरोप था कि इससे फर्जी वोटिंग होती है, इसलिए ई- वोटिंग होनी चाहिए। क्लब को कंपनी एक्ट से बाहर कर सोसाइटी अधिनियम में पंजीकरण किया जाए। रूचिका तीसरी पीढ़ी की सदस्य हैं। उनके दादा भी सदस्य रहे चुके हैं। पिता राजीव गुप्ता अभी सदस्य हैं।