फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bridge will be built on Bhitaura, Dhaneta and Sindhauli railway crossing.

Bareilly News: भिटौरा, धनेटा व सिंधौली रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा पुल

Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Bhitaura, Dhaneta and Sindhauli railway crossing.
फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा, धनेटा और सिंधौली रेलवे फाटक से गुजरने वालों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेन गुजरने के दौरान लोगों को अब घंटों इंतजार नहीं करना होगा। इन स्थानों पर ओवरब्रिज का कार्य जल्द शुरू होगा। इस संबंध में सेतु निगम को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की ओर से यहां सेतु निर्माण के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया कि नेशनल हाईवे से क्षेत्रों की ओर जाने वाले रोड पर बने भिटौरा, धनेटा और सिंधौली रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान राहगीरों को काफी देर तक खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार एक के बाद दो-तीन ट्रेनें आ जाने से क्राॅसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। लंबे समय से ग्रामीण यहां पुल की मांग कर रहे हैं। मंत्री ने पत्र का संज्ञान लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए निर्देश दिए। सेतु निगम को पुल बनाने के लिए पत्र भेजा गया है। इसके बाद सेतु निगम ने तीनों रेलवे क्राॅसिंग का निरीक्षण किया। पुल बनने में अभी रेलवे का पेंच भी फंसा है। क्राॅसिंग के दोनों ओर का काम तो सेतु निगम कर लेगा लेकिन ट्रैक के ऊपर रेलवे की तरफ से पुल बनाया जाएगा। इसके लिए रेल अधिकारियों से स्वीकृति लेनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भिटौरा, धनेटा व सिंधौली रेलवे क्राॅसिंग पर पुल बनाने के लिए पत्र आया हुआ है। तीनों जगह का निरीक्षण कर पुल बनाने की संभावना तलाशी जा रही है।- अरुण कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed