फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride younger sister went with her lover during the wedding in Bareilly

Bareilly News: शादी में दुल्हन की छोटी बहन ने उठाया ऐसा कदम, बराती-घराती रह गए हैरान

Sun, 10 Dec 2023 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 12:58 PM IST
सार

शादी में दुल्हन की छोटी बहन अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर पर हमला बोल दिया और उसके पिता की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
bride younger sister went with her lover during the wedding in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई। द्वारचार के बाद जब युवती घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई। बाद में उसके परिजनों को पता चला कि एक युवक युवती को लेकर गया है। इससे गुस्साए परिजनों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके पिता की पिटाई कर दी।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक बरात आई हुई थी। यहां बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की छोटी बहन अपने दूसरी बिरादरी के प्रेमी के साथ कहीं निकल गई। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए। वहीं गुस्से में दुल्हन पक्ष के लोगों ने प्रेमी के घर धावा बोल दिया और उसके पिता को पीट डाला। 
विज्ञापन


Bareilly Accident: कार में आठ बरातियों की जिंदा जलकर मौत, मातम में बदला शादी का जश्न; भयावह हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस मामले में दोनों ओर से किला थाने में मौखिक शिकायत की गई। बाद में लड़की पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी। पता लगा कि लड़की बालिग है और युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी के पिता की ओर से एनसीआर दर्ज कर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed